ककोड़ आग बुझाते दमकल कर्मी। स्क्रीन शॉट
ककोड़। नगर के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान में शुक्रवार दोपहर एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने समर्सिबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बुलंदशहर निवासी अनीस ने बताया कि यह गोदाम उनका है। उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने की सूचना मिली थी। अनीस के अनुसार, इस अग्निकांड में उनका हजारों का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।