बुलंदशहर में नगर के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान में शुक्रवार की दोपहर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने समर्सिबल की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बुलंदशहर में नगर के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान में शुक्रवार की दोपहर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने समर्सिबल की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पर पाया।
विज्ञापन
बुलंदशहर निवासी अनीस ने बताया कि वह ककोड़ में अपनी ससुराल में रहकर कबाड़ी का कार्य करते हैं। मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान में उनका कबाड़ का गोदाम है। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्हें लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
अनीस ने बताया कि आग से उनका हजारों का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में शाट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जांच कर रही है।