फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकरण घोटाले के एफआइआर हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपकरण घोटाले में एफआइआर हुई दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। चार दिन गोदाम में बिजली उपकरणों की गिनती के बाद शनिवार की देर रात गोदाम संचालक दिनेश अग्रवाल के खिलाफ ऊर्जा निगम के अफसरों ने एफआईआर दर्ज करा दी है। उपकरणों की वैल्यू लगाने के बाद अफसरों ने बताया कि करीब चार करोड़ के सामान बरामद हुए हैं। जो गोदाम के अंदर चार बड़े ट्रकों के अंदर भरे हुए थे। सभी की रिपोर्ट बनाकर निदेशक को भेज दी गई है।
खुर्जा में बिजली उपकरण घोटाले में शनिवार देर रात बिजली अफसरों ने आरोपी दिनेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सारी रिपोर्ट जीडी मे चढ़ाकर निदेशक को भेज दी गई है। अफसरों के अनुसार अब इस मामले में आयोग द्वारा जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सस्पेंशन और एफआईआर कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को एमडी मेरठ के पास एक शिकायत पहुंची थी। जिसमें खुर्जा के एक गोदाम में करोड़ों रुपये के बिजली उपकरण मिलने की जानकारी दी गई थी। शिकायत में यह भी कहा गया था कि इस मामले की छानबीन जनपद के अफसरों को बताकर न कराई जाए। शिकायत के आधार पर एमडी मेरठ अरविंद मल्लपा बंगारी ने चार सदस्यों की एक टीम जिसमें तीन एक्सईएन और एक जेई थे। उनको छापा मारने के लिए मेरठ से भेज दिया। टीम ने जब संबंधित गोदाम पर कार्रवाई की तो उनकी आंखें भी फटी रह गईं। वहां पर चार बड़े ट्रकों में बिजली के उपकरण भरे हुए थे। जिसे आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से पुराना सामान खरीदता है। जब उससे टीम ने कागज मांगे तो वह कुछ कागज दिखा पाया और कुछ नहीं दिखा पाया। जिसके आधार पर जनपद से करीब तीस अफसरों की टीम बुलाकर उपकरण की गिनती भी कराई गई। अफसरों के अनुसार वहां पर यूपी समेत उत्तराखंड और अन्य राज्यों के बिजली उपकरण भी मिले थे। जिनकी गिनती और मूल्यांकन करीब चार दिन से अधिक समय में हो पाया है।
विज्ञापन

आरोपी दिनेश अग्रवाल के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। बाकी सारी रिपोर्ट को निदेशक और एमडी कार्यालय भेज दिया है। उपकरणों का मूल्यांकन करने के बाद तीन करोड़ 78 लाख रुपये का उपकरण बरामद हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर जो आदेश होगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
अरविंद गुप्ता, एई स्टोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें