फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज हत्या में पति और सास पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। चिंगरावली गांव निवासी युवक और उसकी मां पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ के रामपुर शाहपुर गांव निवासी निसार ने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने अपनी बहन फरजाना व गुलिस्ता का निकाह जहांगीरपुर के चिंगरावली गांव निवासी अखलाक व अशरफ के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 28 अगस्त को पीड़ित को सूचना मिली कि उनकी बहन गुलिस्ता की मौत हो गई है। आरोप है कि पति अखलाक व सास कनीज ने उनकी बहन के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें