फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर एक और किसान पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर एक और किसान पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद से लेकर दिल्ली तक धान की पराली जलाने पर पैनी नजर रखी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से एक किसान पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उक्त किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जनपद में अब तक पराली जलाने के 13 मामले सामने आ चुके हैं।
धान की पराली जलाने पर उससे उठने वाले धुएं से कई तरह की जहरीली गैस निकलती है, जो हवा में घुलकर वातावरण को दूषित करती है। साथ ही पर्यावरण के लिए यह धुआं घातक है। मानव हित को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने धान की पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। प्रदेश सरकार ने धान की पराली जलाने वाले किसान पर एफआईआर दर्ज करने के साथ जुर्माना लगाने का भी सख्त आदेश दे रखा है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए दिल्ली स्थित सेटेलाइट से भी धान की पराली जलाने पर पैनी नजर रखी जा रही है। सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में अब तक 13 मामले धान की पराली जलाने के सामने आ चुके हैं। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि गत दिवस दिल्ली में सेटेलाइट से ली गई तस्वीर के बाद सूचना मिली कि जनपद में तीन जगह पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं। सूचना मिलने पर तीनों स्थानाें पर विभागीय अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के लेखपाल के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर जांच की। इनमें से दो घटनाएं कूड़े-करकट में लगाई गई आग के सामने आए, जबकि एक मामला धान की पराली जलाने का सामने आया। धान की पराली जलाने का मामला तहसील शिकारपुर क्षेत्र के गांव खेलिया कल्यानपुर का है। संबंधित गांव निवासी किसान राकेश शर्मा के खिलाफ क्षेत्र के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उक्त किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरपी चौधरी ने किसानों से धान की पराली को न जलाकर उसे खेत में ही नष्ट कर खाद बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने पर सात किसानों पर लगाया जुर्माना
डिबाई। क्षेत्र में धान की पराली जलाने पर सात किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। प्रत्येक किसान पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाकर उनसे यह राशि भी वसूली की कार्रवाई भी पूरी हो गई है। इन किसानाें को क्षेत्र के लेखपालों की टीम ने धान की पराली जलाने पर चिन्हित किया है। एसडीएम मोनिका सिंह और तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि धान की पराली जाने पर क्षेत्र के गांव कसेरकलां निवासी किसान जहांगीर अली और रनवीर सिंह, डिबाई निवासी अशफाक, सराय बैरूनी निवासी पंकज, पला कसेर निवासी मुतीउर्ररहमान, बैलोन निवासी ओमनिधि गुप्ता और पूठरी कलां निवासी किसान उदल सिंह पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त किसानों से जुर्माना की राशि भी वसूल कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें