फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दोस्तों को गोली मारकर घायल करने के मामले में चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बाईपास स्थित कैप्टन होटल के बाहर बुधवार शाम हुई फायरिंग मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम दोनों घायल युवक प्रशांत और रोबिन अपने साथियों के साथ कैप्टन होटल में खाना खाने पहुंचे थे। उन्हें होटल के बाहर बुलाया और उन पर फायरिंग कर दी थी। अचानक चली गोलियों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर एसएसपी समेत अलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। एसपी सिटी अजय प्रताप सिंह अजेय ने बताया कि परिजों की तहरीर पर आरोपी यश, प्रिंस, गगन, प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि प्रिंस, प्रियांशु ने यश और गगन को प्रशांत और रोबिन की हत्या करने के लिए भेजा था। बताया कि घायल,आरोपी आपस में दोस्त है। और उनका अपराधिक इतिहास है। आरोपियों ने साथ मिलकर कई बार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। अपराधिक मामले में पैरवी के लिए खर्च को लेकर उनमें आपस विवाद हो गया। वहीं, एक आरोपी का सपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि गोली चलाने के आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी किसी भी अपराधि का समर्थन नहीं करती है। अगर कोई फोटो लगाकर पार्टी को बदनाम करेंगे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें