फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत अस्पताल चलाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर

सार

अपंजीकृत अस्पताल चलाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआरबुलंदशहर।एसीएमओ की शिकायत पर नगर पुलिस ने फर्जीवाड़ा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।अस्पताल के पंजीकरण, फायर सेफ्टी, मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण समेत अन्य मानक भी पूरे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपंजीकृत अस्पताल चलाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन कराने पर ईदगाह रोड स्थित अस्पताल को सील करने के बाद अब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीएमओ की शिकायत पर नगर पुलिस ने फर्जीवाड़ा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
अपंजीकृत अस्पतालों के संचालन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान, एसीएमओ डा. बसंत कुमार की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए ईदगाह रोड स्थित न्यू यशोदा हॉस्पिटल को सील किया गया था। अब नगर कोतवाली पुलिस ने एसीएमओ की शिकायत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बसंत कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार को अस्पताल में जांच करने के दौरान अस्पताल संचालक डॉ. नीरज कुमार मौके पर नहीं मिले। इस दौरान अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स समेत अन्य स्टाफ मिला। मौके पर भर्ती मिले तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के पंजीकरण, फायर सेफ्टी, मेडिकल बायो वेस्ट के निस्तारण समेत अन्य मानक भी पूरे नहीं थे। मामले में पुलिस ने अस्पताल के संचालक डॉ. नीरज कुमार के खिलाफ फर्जीवाड़ा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें