फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान का ट्रैक्टर हड़प गई फाइनेंस कंपनी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला धारकपुर में एक किसान का ट्रैक्टर किस्त टूटने के नाम पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जब्त कर ले गए थे। आरोप है कि उसे गुपचुप तरीके से बेच दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। रामघाट पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगला धारकपुर निवासी पीड़ित किसान अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने खेती-किसानी के लिए एक फाइनेंस कंपनी से 2,23,012 का ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदा था।
खराब आर्थिक स्थिति के चलते कुछ किस्तें समय पर जमा नहीं हो सकीं। आरोप है कि 31 मई 2021 को कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सचिन शर्मा जबरन ट्रैक्टर उठाकर ले गया। उस वक्त आश्वासन दिया गया था कि बकाया राशि जमा करने पर वाहन वापस मिल जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसने मेहनत-मजदूरी कर बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया, लेकिन जब अपना ट्रैक्टर वापस मांगा तो उसे टरका दिया गया। काफी चक्कर काटने के बाद कर्मचारी ने बताया कि ट्रैक्टर पहले ही बेचा जा चुका है।
किसान का कहना है कि न तो उसे कोई कानूनी नोटिस दिया गया और न ही नीलामी की सूचना दी गई।
इस धोखाधड़ी के खिलाफ किसान लंबे समय से उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहा था। एसएसपी के आदेश के बाद अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें