फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में मांस बेचने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई

सार

खुले में मांस बेचने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाईबुलंदशहर।मालूम हुआ कि नवरात्र में खुले में मांस बेचने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुले में मांस बेचने से मना करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवरात्र में खुले में मांस बेचने से मना करने पर दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। दरोगा के हाथ से फाइल भी छीनकर फेंक दिया। हाथापाई में दरोगा के होठ में चोट आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक परवेज चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व गश्त के दौरान भूड़ रोड पर दानिश चिकन शॉप के सामने विवाद होता पाया गया था। मालूम हुआ कि नवरात्र में खुले में मांस बेचने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने विरोध करने वालों को समझाकर वापस भेज दिया। मांस विक्रेता दानिश को खुले में मांस न बेचने की हिदायत दी। इस पर दानिश बिफर गया और पुलिसकर्मियों से ही गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। हाथापाई में दरोगा परवेज चौधरी के होठ पर चोट आई है। उसने दरोगा के हाथों से सरकारी दस्तावेज की फाइल भी छीनकर फेंक दी। इसके बाद फरार हो गया। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें