फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ओपीडी में बढ़ रहे बुखार के मरीज, चार भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इन दिनों जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार समेत अन्य मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में बुखार के करीब 200 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। वहीं, बुखार अधिक होने पर चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने पर लापरवाही बरतने से लोग बुखार की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं, वह भी इसकी गिरफ्त में बहुत जल्द आ जाते हैं। ऐसे में परिवार में कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है तो बच्चों को उनसे दूर रखे, क्योंकि बच्चे बीमारी की चपेट में जल्द आते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन बच्चों से लेकर बड़े परामर्श लेने आ रहे हैं। 20 वर्षीय सिमरन, 40 वर्षीय सोमवीरी, 40 वर्षीय मंजू, 30 वर्षीय फिरदौस व 18 वर्षीय साहिल आदि बुखार होने पर इमरजेंसी पहुंचे। जिन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें