फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से बुखार से तप रहा काहिरा गांव

सार

महीने भर से बुखार से तप रहा काहिरा गांव बुलंदशहर।ग्रामीणों ने बताया कि सितंबर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।कई बार स्वास्थ्य अफसर गांव का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन महज खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महीने भर से बुखार से तप रहा काहिरा गांव
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक महीने से काहिरा गांव बुखार से तप रहा है। गांव के 100 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने गांव में एक चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव काहिरा में घर-घर वायरल बुखार, डेंगू, मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों की खाट बिछी हुई है। कुछ लोग मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली जाकर इलाज करवा रहे हैं तो कुछ अभी भी गांव में ही झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर हैं। 40 से अधिक लोगों का बुलंदशहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सितंबर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में कोई नजदीक सरकारी चिकित्सालय नहीं है। मालागढ़ पीएचसी की दूरी गांव से करीब 10 से 12 किमी है। गांव के हालात को देखते हुए एक चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
जिला अस्पताल में जाते हैं तो वहां ब्लड न होने व अन्य सुविधाएं न होने की बात कहकर रेफर कर दिया जाता है। कई बार स्वास्थ्य अफसर गांव का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन महज खानापूर्ति की जा रही है। - मनीष कुमार, ग्रामीण
गांव के 100 से अधिक लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। कुछ लोगों के पास रुपयों की व्यवस्था है तो वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। कुछ लोग मजबूरन गांव में ही घर पर इलाज करवाने को मजबूर हैं। - उदयवीर सिंह, ग्रामीण
गांव में कई बार निरीक्षण किया जा चुका है। पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। ये सभी मौतें बुखार के अलावा अन्य बीमारी होने के कारण हुई हैं। - डॉ. बीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन

गांव में डेंगू बुखार के मरीज होने की जानकारी पर निरीक्षण किया जा चुका है। समय-समय पर शिविर लगवाकर जांच भी कराई गई। एहतियातन दोबारा शिविर लगवा दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें