फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुंघरावली में बुखार का प्रकोप, 60 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघरावली में बुखार का प्रकोप, 60 से अधिक बीमार
विज्ञापन

बुगरासी। जिले के अन्य क्षेत्रों की तरह अब गांव घुंघरावली में बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। गांव में 80 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इनमें अधिकांश लोग गांव में झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर हैं तो 10 लोग निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। गांव में गंदगी और जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बावजूद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करवाया जा रहा है।
गांव में करीब एक माह से बुखार का प्रकोप है। फिलहाल गांव में 60 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है गांव में बुखार का कारण गंदगी और जलभराव है। जिस तालाब में गांव का पानी जाता है, उसकी काफी दिन से सफाई नहीं हुई है। इसके चलते गंदा पानी खड़ंजे पर भर रहा है। गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। वहीं, गांव में चिकित्सा की भी सुविधा नहीं है। ऐसे में बुखार से पीड़ित लोग गांव के झोलाछाप या बुगरासी, दौलतपुर आदि गांव के चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों में बुखार के प्रकोप के कारण रोष व्याप्त है और उन्होंने गांव सहित तालाब की साफ-सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
गांव में तालाब की सफाई नहीं हुई है। तालाब का पानी खड़ंजे पर आ जाता है। इससे गांव में गंदे पानी के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। - भोपाल सिंह
गांव में न तो सफाई कराई जा रही और न ही फॉगिंग कराई गई है। दिन में भी मच्छर काटते हैं। गांव में 60 से भी ज्यादा ग्रामीण बुखार की चपेट में है। - सतवीर सिंह
खड़ंजे पर गंदे पानी से दुर्गंध उठती रहती है। इसी गंदगी से लोग बुखार की चपेट में हैं। गंदे पानी से गांव में संक्रामक रोग के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। - राहुल चौहान
गांव में चिकित्सा की बेहतर सुविधा नहीं है। पिछले दो सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। - उमेश चौहान
विज्ञापन

तालाब में बारिश के बाद से ही पानी भरा हुआ है। मई-जून तक तालाब सूखने के बाद ही सफाई हो पाएगी। गांव में कई बार छिड़काव कराया गया है और आगे भी कराया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान
गांव में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है तो टीम को भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवा दिया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें