फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से फैल रहा बुखार, हर रोज पहुंच रहे 400 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से फैल रहा बुखार, हर रोज पहुंच रहे 400 बीमार
विज्ञापन

बुलंदशहर। गर्मी, उमस, बारिश और कभी तेज हवाएं, मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। सरकारी चिकित्सालय से लेकर निजी चिकित्सालयों पर मरीजों की भीड़ लगने लगी है। जिसमें बच्चे-बूढ़े सभी शामिल हैं। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 400 से अधिक मरीज वायरल बुखार और डायरिया के हैं।
मौसम में बदलाव के प्रति लापरवाही बरतने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। मौसमी व संक्रामक बीमारियों के साथ-साथ सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। घर-घर में लोग चारपाई पर पड़े बुखार से तप रहे हैं। जिला अस्पताल में शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रतिदिन वायरल बुखार और डायरिया का इलाज कराने आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में चिकित्सकों की कमी खल रही है। एक फिजिशियन होने के कारण मरीजों को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि ओपीडी में वायरल बुखार के साथ डायरिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। प्रतिदिन वायरल बुखार के 400 से अधिक तो डायरिया के 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। सबसे अधिक वायरल बुखार छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा है। गंभीर स्थिति में होने पर संबंधित को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1650 लोगों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इनमें चार मरीज गंभीर स्थिति में होने पर वार्ड में भर्ती किए गए।
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण
बच्चों में वायरल बुखार का मुख्य लक्षण सर्दी, गले में दर्द, चिड़चिड़ापन, खांसी, तेज बुखार, शरीर में ऐंठन होना मुख्य है। अभी तक जितने भी बच्चे जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, सभी में लगभग इसी तरह के लक्षण दिख रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
- संतुलित आहार लें और प्रतिदिन व्यायाम करें।
- पंजीकृत डॉक्टर से ही इलाज कराएं।
- विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करें।
- खट्टी और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
अब तक तीन की हो चुकी मौत
बुखार से दो और डायरिया से एक मौत हो चुकी है। इसके बाद विभाग द्वारा संबंधित गांव में मात्र शिविर लगाकर औपचारिकता निभाई गई। ये हाल तब है जब मलेरिया विभाग द्वारा पिछले माह संचारी रोग अभियान चलाकर मच्छरों का लार्वा नष्ट करने का दावा किया गया।
विज्ञापन

सभी सरकारी चिकित्सालयों पर प्रभारियों को प्रतिदिन ओपीडी में उपचार कर समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल किसी गांव में वायरल बुखार से अधिक लोगों के पीड़ित होने की सूचना नहीं है। यदि मिलती है तो टीम भेजकर शिविर लगवाकर जांच करवा दी जाएगी। लोगों से अपील है बुखार या अन्य बीमारी होने पर पंजीकृत चिकित्सक या सरकारी चिकित्सालय में आकर परामर्श लेने के बाद ही दवा का सेवन करें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें