फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के घर हो रही थी भ्रूण लिंग की जांच, हरियाणा की टीम ने किया भंडाफोड़

सार

पूर्व सैनिक के घर हो रही थी भ्रूण लिंग की जांच, हरियाणा की टीम ने किया भंडाफोड़बुलंदशहर\/गुलावठी\/फरीदाबाद।मौके से लिंग जांच करने वाली पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर सील कर दी गई है।बुलंदशहर नगर के कई सेंटरों पर भ्रूण लिंग जांच का खुलासा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सैनिक के घर हो रही थी भ्रूण लिंग की जांच, हरियाणा की टीम ने किया भंडाफोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/फरीदाबाद। हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गुलावठी स्थित पूर्व सैनिक के घर पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से लिंग जांच करने वाली पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर सील कर दी गई है।
टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायत मिली थी कि पलवल में डॉ. रेशमा नाम की महिला भ्रूण जांच के लिए गर्भवतियों को बुलंदशहर भेजती है। इसके बाद टीम ने एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर रेशमा से संपर्क किया, तो उसने जांच के लिए पलवल बुला लिया। 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा तय हुआ। पलवल से गर्भवती महिला के साथ सुधीर नाम के व्यक्ति को बुलंदशहर के गुलावठी भेजा। वहां पहुंचकर सुधीर ने फोन कर नीतीश नाम के व्यक्ति संपर्क किया। उसने एक मैरिज होम के पास बुलाया। वहां महिला की गाड़ी खड़ी करवाकर नीतीश अपनी एक्टिवा से महिला को लेकर चला गया। बीच रास्ते में ही नीतीश ने महिला से एडवांस में 30 हजार ले लिए। नीतीश गर्भवती को किसी घर में ले गया। वहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से एक महिला ने उसके भ्रूण की जांच की।
विज्ञापन

इसी बीच हरियाणा की टीम ने बुलंदशहर के पीसीपीएनडीटी अधिकारी और स्थानीय पुलिस को भी बुला लिया। जांच के बाद नीतीश गर्भवती को वापस छोड़ने के लिए स्कूटी पर लेकर निकला तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रास्ते में उसे दबोच लिया। सुधीर को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और हरियाणा की टीम नवीन मंडी मार्ग स्थित विकास कालोनी में बने मकान में पहुंची, जहां भ्रूण लिंग जांच की गई थी।
पुलिस के अनुसार यह घर दीपक नाम के पूर्व सैनिक का है। टीम के पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड मशीन गायब मिली। करीब एक घंटे की जांच के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की जा सकी। डॉ. मान सिंह ने बताया कि आरोपियों से जांच के दौरान एडवांस में लिए गए 30 हजार रुपये बरामद हो गए। जांच में इस्तेमाल मशीन भी सील कर दी गई है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। टीम का मानना है कि इस कार्य में छह से अधिक लोग शामिल हैं। पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुलावठी पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
जिले में पहले भी मामले हो चुके उजागर
डेढ़ साल पूर्व गुलावठी नगर के मोहल्ला रामनगर में फरीदाबाद से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण जांच पकड़ी थी। उस समय अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद नहीं हो सकी थी। बुलंदशहर नगर के कई सेंटरों पर भ्रूण लिंग जांच का खुलासा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम से गुलावठी में भ्रूण लिंग जांच होने की जानकारी मिलने पर नोडल अधिकारी को साथ भेजा था। जल्द ही जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करवाई जाएगी। भ्रूण लिंग जांच मिलने पर कार्रवाई होगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें