पीटीआई के उत्पीड़न से तंग आकर महिला दारोगा ने खुदकुशी की थी। महिला दारोगा के भाई ने मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई पर बहन से दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। अनूपशहर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित भाई ने बताया की घटना के बाद मां को ब्रेन हेमरेज हो गया था, इसलिए एफआईआर कराने में देरी हुई।