फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पकड़े जाने के डर से हत्या कर कुएं में फेंक दिया था विश्मबर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पुलिस ने शुक्रवार को विश्मबर हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूली कहासुनी में आरोपियों ने डंडे से पीटकर विश्मबर की हत्या कर दी थी और पकड़े जाने के डर से शव को 200 मीटर दूर कनैनी गांव स्थित कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को एक पशु कुएं में गिर गया था। ग्रामीण उसे निकालने गए तो उनको शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त हाथरस जनपद के गांव परसारा निवासी विश्मबर (40) के रूप में हुई।

मामले में विश्मबर के बेटे सुमित ने अज्ञात लोगों पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के बाद से पुलिस टीम जांच में जुटी थी। जानकारी मिली कि विश्मबर समसपुर गांव में आटा चक्की पर मजदूरी करता था। वहीं पर चक्की मालिक के भाई सुदेश से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों अक्सर शराब पीते और खाना खाते थे। इस जानकारी के आधार पर सुदेश को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि पूछताछ में सुदेश ने जानकारी दी कि 27 नवंबर की रात को वह और विश्मबर दोनों उसके दोस्त योगेंद्र निवासी शहजादपुर कनैनी गांव के पास गए। वहां से तीनों खेतों की तरफ शराब पीने चले गए। शराब पीने के दौरान सुदेश और विश्मबर के बीच झगड़ा हो गया। इसमें सुदेश ने डंडे से विश्मबर के सिर पर वार किया, जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।


पकड़े जाने के डर से सुदेश व योगेंद्र लगभग 200 मीटर दूर कुएं तक विश्मबर के शव को घसीटते हुए ले गए। इसके बाद शव को कुएं में फेंककर भाग गए। इसके बाद आरोपी योगेंद्र और सुदेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें