कथित रूप से अर्द्धविक्षिप्त बेटी ने थाने पहुंचकर पिता पर जबरन पागलपन की दवा खिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर दरोगा ने युवती के पिता की पिटाई की।
यह आरोप युवती के भाई ने दारोगा पर लगाकर एसपी सिटी को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण की दो बेटियां मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
बता दें कि देवीपुरा प्रथम निवासी शिवम गोयल पुत्र अनिल कुमार गोयल ने एसपी सिटी से शिकायत की है कि उनकी दो बहनें मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।
उनके पिता दोनों बेटियों के साथ स्याना में रहते हैं। वह अपनी बेटियों को नियमित रूप से दवा खिलाते हैं। इसी बीच मंगलवार को मौका पाकर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक बेटी थाने पहुंच गई।
इस दौरान उसने दारोगा से पिता पर पागलपन की दवा खिलाने का आरोप लगाकर शिकायत की। इसके बाद दारोगा ने पिता को थाने बुलाकर बिना पूछताछ किए पिटाई कर दी। शिवम ने बुधवार को पूरे मामले की शिकायत एसपी सिटी से की है।
युवतियों के भाई की शिकायत पर मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
-राजेश कुमार, एसपी सिटी