फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिता ने ही की थी काजल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा में युवती काजल की हत्या उसके पिता नवीन ने ही गोली मारकर की थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी पिता को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पिता ने बताया कि उसने दो-तीन बार बेटी की शादी तय की थी। हर बार वह इन्कार कर देती थी। इससे वह अपमानित महसूस कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि गांव शेखपुर रौरा में एक युवती की मौत के बाद परिजन गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पुलिस को मौके पर चिता की राख मिली थी। फोरेंसिक टीम ने चिता की राख से कारतूस का खोखा बरामद किया था।
खोखा बरामद होने पर पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद मृतका के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सख्ती से पूछताछ करने पर पिता नवीन ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि बेटी काजल की दो-तीन बार शादी तय कर चुका था। लड़का पसंद आने के बाद भी हर बार उसने शादी से इन्कार कर दिया। इससे वह अपमानित महसूस करता था। सोमवार रात भी शादी की बात पर बेटी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें