फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर पदयात्रा करेंगे किसान : गुड्डू प्रधान

विज्ञापन
अनूपशहर तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को पंचायत हुई। इसमें मंडी सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया तो रौंडा बिजलीघर पर चल रहे धरना पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन दिया गया। गुड्डू प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो किसान पदयात्रा करेंगे।
पंचायत का संचालन तहसील अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और अध्यक्षता मदनपाल सिंह ने की। पंचायत में पिछले कई दिनों से रौंडा बिजली घर पर चल रहे धरना प्रदर्शन और 18 सितंबर को राकेश टिकैट की लखनऊ में होने जा रही पंचायत को लेकर चर्चा की गई। पंचायत के पश्चात कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में डीएम व एसएसपी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनूपशहर संतोष कुमार को दिया। गुड्डू प्रधान ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से गांव नबीनगर में एक किसान की मौत हो गई थी। दूसरे किसान की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 4 महीने से कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जा रहा है लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने जहांगीराबाद मंडी सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसको लेकर किसानों में आक्रोशहै। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ता धरना स्थल से जहांगीराबाद कोतवाली तक पदयात्रा कर गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान जिला महासचिव मान सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनवीर कुमार, कृष्णपाल सिंह, सुखराम, गौरव, ऋषिराज, कलुआ, ऋषि, राधे बाबा, तेजवीर फौजी, विमल और कपिल चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें