फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चठेहरा गन्ना क्रय केंद्र पर तीन दिन से गन्ना तौल बंद, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव । क्षेत्र के गांव चठेहरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिन से तौल बंद होने के कारण गन्ना से भरे वाहनों की अमरगढ़-दौलतपुर मार्ग पर लंबी कतार लग गई। इससे गुस्साए किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। क्रय केंद्र प्रभारी ने गन्ने का उठान होने और तौल शुरू करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि गांव चठेहरा में संभल की रजपुरा मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगा है। इस केंद्र पर पिछले तीन दिन से गन्ने की तौल बंद हैं। मंगलवार को वह गन्ना से भरे भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए। लेकिन तौल न होने के कारण अमरगढ़-दौलतपुर मार्ग पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्रय केंद्र प्रभारी ने केंद्र पर एक गन्ना को उठवाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ किसानों ने यहां पर पहले गन्ना डालना शुरू कर दिया। इस पर दूसरे किसान फिर से नाराज हो गए। क्रय केंद्र प्रभारी ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान निजी कांटे पर गन्ने की तौल कराकर ला रहे लोगों को रोकने की बात कही। किसानों का हंगामा बढ़ता हुआ देख क्रय केंद्र प्रभारी ने निजी कांटे पर तौल कराकर केंद्र पर गन्ना डाल रहे किसानों पर रोक लगाई। तब जाकर किसानों का हंगामा शांत हुआ। क्रय केंद्र प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि त्योहार के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पाया था। इसके कारण गन्ना तौल बंद थी और जो किसान गन्ना की तुलाई निजी कांटे पर कराकर ला रहे थे। उस पर रोक लगा दी गई। अब किसानों के गन्ने की तौल शुरू हो गई है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों का गन्ना तौला जाए। डीसीओ बृजेश पटेल ने बताया कि किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें