सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में महापंचायत कर पांच घंटे धरना दिया। अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर अफसर को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और और मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि गन्ना का भुगतान ,बिजली समस्या, खेतों में नुकसान करने वाले निराश्रित पशु, किसानों पर फर्जी मुकदमे, जल निगम और नैनो यूरिया आदि किसानों के मुद्दे पर अफसरों से वार्ता की गई। समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर करीब 5 घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम न्यायिक शिवोतार सिंह, विकास प्रताप सिंह चौहान को ज्ञापन सोपा। धरने में लोकेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, कप्तान बिशन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जय भगवान यादव, अभय सिंह लोधी ,कुवरपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।