फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शिकारपुर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। सरकारी विभागों के अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त किया। उन्होंने अपनी समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को सौंपा है। पूर्व जिला अध्यक्ष बब्बन प्रधान ने कहा कि शिकारपुर तहसील में बिना सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। विद्युत विभाग में किसानों की समस्याओं को बिना सुविधा शुल्क के हल नहीं किया जाता है। विद्युत विभाग, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र हल का आश्वासन दिया है। पंचायत की अध्यक्षता सरदार सिंह ने व संचालन दयानंद राजौरा ने किया। इस दौरान सतपाल सिंह, ओमप्रकाश तेवतिया, दीपक चौधरी, वीरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें