फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरी गांव स्थित चामंड मंदिर पर थर्मल पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अफसरों पर मनमानी करने और सौतेलेपन का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


दशहरा, दशहरी, ऊंचागांव, रुकनपुर में करीब 1201 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। किसान सर्किल रेट से अधिक मुआवजे की मांग को लेकर विगत कई दिनों से हाईवे स्थित दशहरा के चामंड मंदिर पर किसान धरने पर बैठे हुए है।

दूसरी ओर रविवार को किसानों ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। प्रशासन के कठोर रवैये से किसानाें में आक्रोश लगातार पनप रहा है। रामबाबू, कैलाश, धर्मवीर सिंह, कमल, योगेंद्र, सतीश, अवधेश, राहुल, राजकुमार और केपी सिंह समेत अनेक किसान धरने प्रदर्शन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें