बुलंदशहर। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों के दुधारू पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नेपियर चारा बैंक योजना चलाई गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चारा नीति के अंतर्गत लाभार्थी किसान नेपियर घास उगा सकते हैं। बताया कि इसके लिए लाभार्थी के पास 0.2 हेक्टेयर (2.4 बीघा) सिंचित भूमि होनी जरूरी है। बताया कि चयनित लाभार्थी को नेपियर घास उगाने के लिए चार हजार की राशि मिलेगी। यह राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका लाभ लेने के लिए किसान 20 नवंबर तक निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं। नेपियर घास उगाने वाले किसानों के पास पशुओं को चारा खिलाने के लिए हरे चारे की कमी नहीं रहेगी। किसानों को चाहिए कि इस योजना का वह अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद