फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का विरोध कर किसानों ने दी गिरफ्तारी

Thu, 30 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मोदी-शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे बुलंदशहर के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। मेरठ में मुरादाबाद, बरेली और मेरठ मंडल के किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले एकत्र हुए।
विज्ञापन


बुलंदशहर के किसान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेरठ पहुंचे। हेमेंद्र कुमार और शिकारपुर विधानसभा के संगठन प्रत्याशी कर्नल जयप्रकाश ने कहा कि एक तरफ भाजपा किसान हितैषी होने का दावा करती है।

वहीं दूसरी ओर, किसानों की सुध नहीं ली जा रही।  उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार किसान विरोधी है और इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उस स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत की, जिसका मालिक की चीनी मिल भी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संस्थापक बीएम सिंह के निर्देश पर किसानों ने बस से मेरठ पहुंचकर किसान हित में शाह का विरोध करते हुए गिरफ्तारी दी। मेरठ जाने वालों में पार्टी के बुलंदशहर विधानसभा से प्रत्याशी कर्नल रूप गिरी, खुर्जा विधानसभा प्रत्याशी सूबेदार राजवीर सिंह, जिला महासचिव अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाल मुकुंद गिरी, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह प्रधान, रोहताश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, खुर्जा में अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेरठ रवाना हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें