फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चीनी मिलों पर किसानों का 48 करोड़ बकाया

विज्ञापन
गन्ने वाली खबर के लिए वेव शुगर मिल।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
जिले की चीनी मिलों का संचालन अक्तूबर में शुरू हो जाएगा लेकिन, जिले की एक और हापुड़ की दो चीनी मिलों ने अब तक किसानों का 48 रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। लंबा समय गुजर जाने के बाद भी गन्ना की बकाया धनराशि पाने के लिए किसान विभागीय कार्यालय और चीनी मिलों से संपर्क करने को मजबूर हैं।
जिले में पिछले साल 75 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की पैदावार की गई। इस बार गन्ने की फसल का रकबा दो हजार कम होकर 73 हजार हेक्टेयर पर पहुंच गया है। गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.30 लाख के आसपास है। इन किसानों का जिले की वेव शुगर मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल गन्ना खरीदती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीदती हैं। साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। जबकि अभी भी वेव, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल किसानों का 48 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले की वेव शुगर मिल पर 17.90 करोड़, सिंभावली पर 13.73 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर 17.69 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। समय पर बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसान परेशान हैं और वह लगातार कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन का निर्देश है कि चीनी मिल को किसान से खरीदे गए गन्ने का 14 दिन के बाद भुगतान करना होता है। लेकिन यह तीनों चीनी मिल इस निर्देश का भी पालन नहीं कर रही हैं।
- अक्तूबर के अंतिम और नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा संचालन-
जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार जिले की चीनी मिलों ने आगामी गन्ना पेराई सत्र की शुरूआत करने के लिए मरम्मत समेत अन्य कार्य पूरे करने की शुरूआत कर दी है। विभाग का प्रयास है कि जिले की चीनी मिलों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर माह के प्रथम सप्ताह चलवा दिया जाए। इसके लिए मिल प्रबंधन से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिले में गन्ने की फसल का सर्वे पूरा कर गन्ना समिति से जुड़े किसानों के सट्टे तैयार हो चुके हैं। इस समय विभाग की ओर से किसानों की सट्टा व पर्ची आवंटन समेत अन्य समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि जिले की वेव शुगर मिल के साथ हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिलों को बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यह नोटिस डीएम और विभाग की ओर जारी हुए हैं। इन चीनी मिलों से लगातार संपर्क कर किसानों की बकाया धनराशि का भुगतान करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिला बुलंदशहर गन्ना भुगतान में मंडल में प्रथम स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें