समस्याओं के समाधान के लिए बिजलीघर पहुंची किसान यूनियन भानू के किसानों के साथ जेई ने अभद्रता कर दी। जेई की अभद्रता के विरोध में किसानों ने बिलसूरी बिजलीघर पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बिलसूरी बिजली घर पर तैनात जेई का व्यवहार ठीक नहीं है। जो भी किसान उनके पास अपनी समस्या लेकर पहुंचता है वह उसके साथ ही अभद्रता करते है।
यूनियन कार्यकर्ताओं ने फुंके टांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने, शटडाउन को बिजली घर के रजिस्टर में पूरा ब्यौरा दर्ज करने, बिजली का शेडयूल दफ्तर के बाहर लिखने, बिलसूरी की जर्जर लाइन को बदलने की भी मांग की। धरने में ठाकुर राजकुमार, नरेश गिरि, रविंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, अनिल खुटैला, मांगेराम सिंह आदि मौजूद रहे।