फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रशासन को 12 दिन का अल्टीमेटम

Fri, 24 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिछले 16 दिनों से गांव झाझर में चकबंदी के विरोध में चल रहा धरना 17 वें दिन समाप्त हो गया। किसानों द्वारा गठित कमेटी से बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम वं सीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्ति की घोषणा की।
विज्ञापन


कमेटी ने प्रशासन को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 12 दिन का समय दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने दोबारा से धरना देने की चेतावनी दी। वहीं, एसडीएम, सीओ ने किसानों को न्याय का भरोसा दिलाया।


धरनास्थल पर रामशरण, जयराम सिंह, रेशमपाल, हरीश चंद आदि ने बुधवार को धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। धरने से मनवीर तेवतिया ग्रुप के आउट होते ही  रबूपुरा के चेयरमैन व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठा. धीरेंद्र सिंह की अपने समर्थकों के साथ एंट्री हो गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह को धरने की कमान सौप दी। बृहस्पतिवार को किसानों द्वारा प्रशासन से वार्ता करने के लिए 10 लोगों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सलीम खां, रेशमपाल, प्रेमपाल, मेघराज, डा. राकेश, महेशादेवी, मुख्तियार, महेश, ओम प्रकाश, अमरपाल को रखा गया गया।

दोपहर तीन बजे एसडीएम अतुल कुमार, सीओ धमेंद्र यादव से इस कमेटी की वार्ता हुई। एसडीएम ने कहा कि िकसानों के साथ अन्याय  नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी के साथ अन्याय होता है तो वह  शिकायत कर सकता है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें