फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अगौता, सिकंदराबाद व दानपुर मेंं बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता, सिकंदराबाद और गुलावठी में 1.50 करोड़ रुपये से किसान कल्याण केंद्र जल्द बनेंगे। एक केंद्र के निर्माण पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, खुर्जा में केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसका जल्द ही शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि पिछले दिनों शासन से अगौता, सिकंदराबाद और गुलावठी में किसान कल्याण केंद्र बनाने के निर्देश मिले थे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। किसान कल्याण केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को पत्र लिख दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन मिल जाएगी। किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद, बीज, यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेगा।
बताया कि अभी तक किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग-अलग जगहों पर जाना होता है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है, बल्कि आने-जाने में अतिरिक्त खर्च भी होता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार किसान कल्याण केंद्र स्थापित कर रही है। किसान कल्याण केंद्र पर कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें