खुर्जा। देहात क्षेत्र के अगौरा गांव में खेत पर लगे तार में करंट से झुलसने के कारण किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया।
देहात थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि अगौरा गांव निवासी रामकुमार (40) खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार सुबह रामकुमार खेत पर फसल की देख-रेख के लिए गया था। राम कुमार ने पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत के किनारे पर लोहे के तार बांधे हुए थे, जिनमें करंट प्रवाहित था। रामकुमार खेत पर मशीन से चारा काट रहा था, तभी वह खेत के किनारे लगे तार की चपेट में आ गया और झुलस गया। ग्रामीणों ने किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।