फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। गन्ना उत्पादक किसान अब ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे। इससे पहले किसानों को मेन्युअली ही घोषणा पत्र भरना पड़ता था। किसानों के घोषणा पत्र से गन्ना सर्वे से मिलान होने के बाद ही सट्टा निर्धारित होगा। गन्ना विभाग ने किसानों से घोषणा पत्र ऑनलाइन भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर जिले में गन्ने की फसल का जीपीएस आधारित सर्वे जारी है। माना जा रहा है कि इस बार फसल का रकबा बढ़ेगा। गत वर्ष जिले में गन्ने की फसल का रकबा 65 हजार हेक्टेयर था।
गन्ना विभाग की ओर किए गए बदलाव के तहत अब गन्ना किसान अपना घोषणा पत्र वेबसाइट के जरिए भरेंगे। उनको ऑनलाइन घोषणा पत्र के साथ अपने अभिलेख भी अपलोड करने होंगे। किसान की पहचान के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। गन्ना क्षेत्रफल में कितनी पेड़ी, कितना पौधा और कितनी जमीन है आदि का ब्योरा भी भरेंगे। पहली बार सभी किसानों द्वारा भरे गए ऑनलाइन घोषणा पत्र की जांच सर्वे टीम द्वारा की जाएगी। जिन किसानों का घोषणा पत्र सभी आवश्यक अभिलेख सहित अपलोड नहीं होगा, उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। किसानों को समय से अपना सट्टा संचालित कर निर्बाध रूप से गन्ने की आपूर्ति करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए उन्हें समय से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा। ऑनलाइन व्यवस्था से अंजान किसानों को सर्वे करने वाली टीम द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में किसानों की क्षेत्रीय सुपरवाइजर भी पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसानों को अब ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा। इसमें सर्वे में लगी टीमें मदद करेंगी। जिले में गन्ने का सर्वे जारी है और जल्द पूरा हो जाएगा। इस बार गन्ने की फसल का रकबा भी बढ़ने की संभावना है।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें