खुर्जा जंक्शन। मालदा से चलकर बठिंडा तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को खुर्जा स्टेशन पर छह घंटे देरी से आई। इसके अलावा लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार तक जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, हावड़ा कोलकाता से कालका तक जाने वाली कालका मेल और अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आई। संवाद