फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 16 घंटे देरी से आई फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के इंतज़ार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। मालदा से चलकर बठिंडा जंक्शन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 16 घंटे देरी से आई। जो ट्रेन बुधवार रात को 11 बजे खुर्जा जंक्शन पहुंचनी थी, वह बृहस्पतिवार शाम चार बजे आई। ऐसे में दिल्ली व पंजाब जाने वाले यात्रियों को लगभग एक दिन का इंतजार करना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस के अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना का कहना है कि खुर्जा जंक्शन रेंज में कोई समस्या नहीं है। फरक्का एक्सप्रेस किस कारण से देरी से आ रही है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें