फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरे ओले, ढही गेहूं की फसल

Sat, 11 Mar 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को परेशान किया। बारिश के साथ ही जिले के कई इलाकों में ओले गिरे। बुगरासी और चोला क्षेत्रों में ज्यादा ओला गिरने की सूचना है। ओला गिरने से गेहूं और सब्जियों की फसलों में नुकसान हुआ। आम के बागों को भी ओलों से नुकसान हुआ है।

  प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश लोधी और कामरेड सागर सिंह ने बताया कि ओलों से हुए नुकसान की सही जानकारी रविवार तक होगी। इसके कारण टूटी फसल सूखने पर ही नुकसान का पता चलेगा। ओला गलने के बाद अब ठंडक बढ़ने का भी अनुमान है। ऐसे में होली पर लोगों को कम तापमान के चलते ठंडे पानी से बचाव करना होगा।
विज्ञापन


किसानों की गेंहू की फसल, सरसों की फसल को बारिश ने पूरी तरह से जमीन पर बिछा दिया है। तेज हवा और बारिश से अगौता, पवसरा, जिताका, बिसुंदरा, लखावटी, पाली बेगपुर, चरौरा मुस्तफाबाद, पर्वाना, ईलना, जाड़ौल, जनौरा आदि दर्जनों गांवों में भी फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा के अनुसार अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। यदि ज्यादा बारिश होती है तो आलू के खेत में पानी भरने और पकी मटर में गलन की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि सरसों की फसल  तैयार है और  कटाई भी शुरू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें