फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फार्म हाउस के पास चल रही झोलाछाप की दुकान, दवाएं जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बे के एक फार्म हाउस के पीछे झोलाछाप खुलेआम लोगों का इलाज कर रहा है। शुक्रवार को लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम नवीन कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच की तो झोलाछाप इलाज करता नजर आया। अब संबंधित के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के एक फार्म हाउस के पीछे समय-समय पर एक झोलाछाप लोगों का आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक विधि से इलाज करने पर लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि अनधिकृत रूप से एक फार्म हाउस के पीछे खुली जगह में मरीजों का इलाज किए जाने की शिकायत पर जांच की गई। मौके पर काफी लोग मौजूद मिले जो इलाज कराने आये हुए थे। इलाज कर रहा युवक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बारे में स्वास्थ्य अफसरों को मौके पर बुला कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य अफसर ने दवा को जब्त कर लिया और संबंधित के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें