सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गांव गोपालपुर गेट के सामने सड़क पार करते समय फैक्टरी कर्मी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद प्रतापगढ़ निवासी कपिलदेव तिवारी (52) औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। गोपालपुर कॉलोनी में वह अकेले किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी के बाद पैदल घर लौट रहे थे। गोपालपुर गेट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसआई अमित कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद