प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरी सील, तीन को जारी होंगे नोटिस
बुलंदशहर। सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की है। टीम ने दो फैक्टरी सील कर दी है तो तीन को नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई बोर्ड मुख्यालय लखनऊ को भेजी है।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सपना श्रीवास्तव ने बताया कि सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे उद्योगों को बोर्ड की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों का उल्लंघर करने और राज्य बोर्ड से सहमति प्राप्त नहीं किए जाने पर दो फैक्टरियों को सील करने की कार्रवाई की गई है। सील होने वाले उद्योगों में मै. इन्नोविक इनर्जी एलएलपी और मै. केएजी इंटरप्राइजेज शामिल हैं। इस दौरान तीन उद्योगों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई बोर्ड मुख्यालय, लखनऊ प्रेषित की गई। इस दौरान बोर्ड के एएसओ गीतेश कुमार, अंकित सिंह और अजय कुमार आदि शामिल रहे।