फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्मी बढ़ने पर घटने लगे आंखों के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। तापमान में बढ़ोतरी होने से जिला चिकित्सालय में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कम होने लगे हैं। एक माह पूर्व में प्रतिदिन तीन से 10 लोगों के ऑपरेशन हो रहे थे। गर्मी में पसीना आने से आंखों को नुकसान न हो इसकी वजह से भी लोग ऑपरेशन कराने नहीं आ रहे हैं। सिर्फ जरूरी मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग की ओपीडी में फरवरी तीन से 10 मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे। अप्रैल शुरु होते ही ऑपरेशन कम कर दिए हैं। इन दिनों सिर्फ दो से छह मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
नेत्र सर्जन डॉ. तेज सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने से ऑपरेशन पर असर पड़ता हैं। साथ ही इन दिनों गेंहू की भी कटाई चलने पर मरीज भी कम आते है। जरूरी होने व सभी रिपोर्ट होने पर ही ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि गर्मी के कारण मोतियाबिंद के ऑपरेशन की संख्या कम हो गई हैं। मौसम सही रहने व जरूरी होने पर मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें