फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीईटी के लिए आज और कल चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। छह और सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए दो दिन संचालित होने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का खुर्जा जंक्शन पर भी ठहराव दिया गया है। इनके संचालन से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 6821 महिला अभ्यर्थी गौतमबुद्धनगर व हापुड़ से और 36935 पुरुष अभ्यर्थी आगरा, इटावा, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, कासगंज जनपद से आएंगे। कानपुर से गाजियाबाद मार्ग पर पड़ने वाले केंद्रों के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन करा रहा है।
छह और सात सितंबर को गाजियाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए 04496 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह दोपहर 02:20 पर गाजियाबाद से चलकर दादरी होते हुए 03:43 पर खुर्जा जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव लेगी। यहां से अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद रूरा होते हुए रात 10:10 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके अलावा गाजियाबाद से 04498 दूसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन शाम 07:00 बजे रवाना होगी और खुर्जा जंक्शन पर रात 08:28 पर दो मिनट का ठहराव लेगी। सुबह 03:20 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें