फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्याओं का बदला लेने के लिए उतारा संजय प्रधान को मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हत्याओं का बदला लेने के लिए संजय प्रधान को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में 15 जून को गांव जाड़ौल के पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ संजीव की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को एसटीएफ नोएडा ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाली पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए तीनों शूटरों में शामिल अमित धनौरा ने अपनी मां और मामा की हत्या का बदला लेने के लिए संजय प्रधान को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, तीनों बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही बुलंदशहर पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही से आलाकत्ल बरामद कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी संजीव उर्फ संजय पुत्र राजवीर सिंह अपने गांव का पूर्व प्रधान था। 15 जून को वह अपनी बहन के यहां से कार से लौट रहा था। उसके साथ योगेंद्र उर्फ सोनू निवासी कुतुबपुर, जावेद आलम निवासी अकबरपुर भी थे। जब उसकी कार करीब नौ बजे यमुनापुरम कॉलोनी में रहनी वाली पूर्व मंत्री हितेश कुमारी के घर के समीप पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने नौ गोलियां मारकर संजीव की हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार में मौजूद योगेंद्र और जावेद ने मुखबिरी की थी। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया था। बाद में जांच में सामने आया कि संजीव की हत्या करने वाले शूटर अमित निवासी गांव धनौरा, जयकुमार उर्फ जैका निवासी जमालपुर और सोनू उर्फ प्रमोद निवासी बहजोता हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही थी, लेकिन बुलंदशहर पुलिस को नाकामी ही हाथ लग रही थी। अब तीनों शूटरों को जनकपुरी दिल्ली से एसटीएफ नोएडा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की देर रात देहात कोतवाली पुलिस तीनों को बुलंदशहर लेकर पहुंची। लिखा पढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी अमित धनौरा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वर्ष 2004 में उसके मामा अजेश की पूर्व प्रधान संजीव ने हत्या कर दी थी। इसके बाद वर्ष 2009 में मां गजेंद्री की भी हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए अमित धनौरा ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों शूटर से आला कत्ल बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें