फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2026 तक हर घर पर होगा स्मार्ट मीटर : संजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम मार्च 2026 तक हर घर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर योजना बनाने में जुट गया है। इसको लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनके स्मार्ट मीटर को प्री-प्रेड में बदला जाएगा। उपभोक्ताओं को फोन करके एवं एसएमएस भेजकर बैलेंस समाप्त होने और बिल जमा करने की जानकारी दी जाएगी। वहीं, सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटरों को प्री-प्रेड में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बुलंदशहर परिक्षेत्र में 9,94,657 शहरी-ग्रामीण उपभोक्ता हैं। इनमें औद्योगिक एलटी एवं व्यवसायिक उपभाेक्ता भी शामिल हैं। इन सभी के यहां स्मार्ट मीटर लगाने हैं। जबकि 1,30,701 वितरण ट्रांसफार्मर के अलावा 1,468 फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए अभी तक 2,38,715 उपभोक्ताओं का 17,178 वितरण ट्रांसफार्मर का एवं 1,468 फीडरों का सर्वेक्षण कराया जा चुका है।
इनमें 81,909 उपभोक्ता, 6,474 वितरण ट्रांसफार्मर एवं 1094 फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। बताया कि स्मार्ट मीटर को प्री-पेड में बदलने से पूर्व उपभोक्ता की जमा धरोहर राशि बिल में समाहित कर दी जाएगी। साथ ही प्री-पेड रिचार्ज पर दो प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन

सिम लगा होने के कारण एक क्लिक पर मोबाइल एप्लीकेशन यूपी पीसीएल स्मार्ट (एप) के माध्यम से प्रतिदिन ऊर्जा खपत, बिल, बैलेंस आदि जानकारी भी मिलेगी। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बैलेंस समाप्त होने की जानकारी मिलेगी। उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन, मोबाइल, यूपीआइ आदि से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें