फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन बाद भी नाबालिग छात्राओं का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर से बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुईं कक्षा नौ की नाबालिग छात्राओं का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस जल्द ही छात्राओं को बरामद किए जाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


नगर के गुलावठी रोड निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह आठ बजे उसे सब्जी मंडी में ट्यूशन के लिए छोड़कर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि ट्यूशन के बाद वह बुलंदशहर रोड स्थित कॉलोनी निवासी साथी छात्रा के साथ अपनी सहेली से मिलने के लिए गई थी। इसके बाद वह भी वहां से चली गई और अभी तक घर नहीं लौटी। काफी तलाशने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें