फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ छेड़छाड़, हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ मकान मालिक के नौकर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, किशोरी की मां ने विरोध किया तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर के ही एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहती है। मकान मालिक अलग मकान में रहता है। उक्त मकान पर उनका एक नौकर काम करता है। आरोप है कि उक्त नौकर पहले से ही पीड़िता की मानसिक रूप से बीमार पुत्री पर गलत नजर रखता है। गत 17 नवंबर को वह किसी काम से पड़ोस में गई थी। उसी समय आरोपी नौकर महिला के घर में घुस गया। उस समय घर में उसकी बेटी अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उस दौरान वह भी मौके पर पहुंच गई। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पुत्री औैर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर भाग निकला। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें