फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिलाधिकारी के आदेश पर शत्रु संपत्ति को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरादनगर में करीब 80 लाख रुपये की शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। इसके साथ ही आरोपी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि डासना के कुशलिया गांव में खसरा संख्या 1045 में अवैध निर्माण कर लिया गया था। इस संदर्भ में हुई शिकायत की जांच के दौरान उक्त भूमि पर लगभग तीन वर्षों से आजाद उर्फ छोटे की ओर से अवैध कब्जा सामने आया। इस पर राजस्व एवं प्रशासन की टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए वहां बने निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए भूमि को खाली कराया दिया गया है। साथ ही अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग की ओर से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन, सार्वजनिक एवं गरीब नागरिकों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। गरीब एवं कमजोर वर्ग की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें