फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली व छठ पर दिल्ली-अलीगढ़ के बीच चलेगी ईएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन/चोला। दिवाली पर दिल्ली से अलीगढ़ के बीच आना-जाना अब आसान होगा। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चल रही ईएमयू को पांच से 14 नवंबर तक अलीगढ़ जंक्शन तक चलाएगा। ईएमयू के अलीगढ़ जंक्शन तक चलने पर दनकौर, वैर, चोला, गंगरोल हाल्ट और खुर्जा जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। त्योहार पर ईएमयू की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 64426 नई दिल्ली–अलीगढ़ जंक्शन ईएमयू नई दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 09:55 बजे चलेगी और गाजियाबाद, मरिपत, दादरी, बोराकी हॉल्ट, अजीबपुर होते हुए सुबह 11:45 बजे दनकौर रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेगी। इसके बाद 11:53 पर वैर, 11:59 पर चोला, 12:04 पर गंगरौल हाल्ट, 12:09 बजे सिकंदरपुर व दोपहर 12:15 खुर्जा जंक्शन पर ठहराव लेगी।
इसके बाद कमालपुर, दनवर, सोमना, कुलवा व महरावल होते हुए दोपहर 13:00 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचेगी। वहां से गाड़ी संख्या 64429 अलीगढ़ जंक्शन से दोपहर 13:30 बजे रवाना होकर इन सभी रास्तों से होते हुए दोपहर 14:12 बजे खुर्जा जंक्शन पहुंचेगी और शाम 17:20 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। दिवाली व छठ त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ईएमयू के दिल्ली-गाजियाबाद की जगह अलीगढ़ तक संचालित होने से काफी यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें