फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऊर्जा निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के निजीकरण के खिलाफ बुधवार को कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द निजीकरण की प्रक्रिया को रोका जाए।
विज्ञापन


समिति के संयोजक कामरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम के निजीकरण के साथ ही कर्मचारियों के घरों पर भी मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हुए विभाग के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन विभाग का निजीकरण कर सरकार लाखों कर्मचारियों को सड़क पर लाना चाहती है।
जेई संघ के अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि निजीकरण की लड़ाई को कमजोर करने के उद्देश्य मात्र से ही संगठन के पदाधिकारियों का अनैतिक तरीके से ट्रांसफर कराया जा रहा है। इसके बाद भी कर्मचारी अपने मकसद से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

कहा कि ऊर्जा निगम प्रबंधन निजीकरण का फैसला जनता और कर्मचारियों को अंधेरे में रखकर ले रहा है। जिसे प्रदेश की जनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। मौके पर जेई संघ के सचिव सहदेव राम, कुलदीप कुमार, आरसी द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें