शिकारपुर। सरावा उपकेंद्र पर बुधवार को स्विच यार्ड में मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते क्षेत्र से जुड़े घरों की बिजली बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार मथुरिया ने बताया कि बुधवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सरावा पर स्विच यार्ड में मरम्मत का कार्य चलेगा। ऐसे में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपभोक्ता बिजली आपूर्ति गुल होने से पूर्व अपने कार्य निपटा लें। जिससे उन्हें परेशानियां न हो। संवाद