फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा पर बिजली का ‘ब्रेक’

Tue, 30 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा पर बिजली का ‘ब्रेक’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी मशीनरी की उदासीनता सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ रही है। जनपद में तीन प्राइमरी हेल्थ सेंटर और 10 सब सेंटर का निर्माण पूरा होने के बावजूद सरकार की हेल्थ सर्विस आम आदमी की पहुंच से दूर हैं।

दरअसल 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 10 उपकेंद्रों को पावर कारपोरेशन की ओर से बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। बिजली नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। ऐसे में क्षेत्र के करीब साढ़े तीन लाख लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन



जनपद में लैकफैड 19 और सीएनडीएस अलीगढ़ छह सब सेंटर्स का निर्माण करवा रहा है। लैकफैड 19 में से नौ उपकेंद्र स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर कर चुका है। तीन केंद्रों को योजना से बाहर कर दिया गया है।

शेष सात केंद्र बिजली कनेक्शन नहीं होने से विभाग को हैंड ओवर नहीं हो पाए हैं। सीएनडीएस अलीगढ़ अब तक छह में दो उपकेंद्र विभाग को सौंप चुका है। तीन उपकेंद्र पूर्ण हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने से शुरू नहीं हो पाए हैं।

कुल मिलाकर 25 उपकेंद्रों में 10 को बिजली कनेक्शन का इंतजार है। कनेक्शन मिलने के बाद ही यहां सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकेंगी। दौलतपुर कला समेत तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अब तक बिजली का कनेक्शन पावर कारपोरेशन की ओर से नहीं दिया गया है। यही कारण है कि तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाला सस्ता उपचार गरीबों की जद में नहीं है।
विज्ञापन


डीएम ने लगाई फटकार ः डीएम डॉ. रोशन जैकब ने मामले को लेकर कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियों को फटकार लगाई है। पावर कारपोरेशन के अफसरों को भी डीएम ने चेताया है। अफसरों से कहा गया है कि तमाम प्रक्रियाआें को जल्द पूरा कर बिजली का कनेक्शन प्रदान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें