फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर चुनाव आयोग की मंशा खराब : प्रदीप नरवाल

विज्ञापन
सिकंदराबाद में लोगों से संवाद करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एसआईआर को लेकर मंगलवार को नगर के एमएस कॉलेज एवं जैन इंटर कॉलेज के बूथों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने लोगों और कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों से जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विस्तृत बातचीत की। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि आननफानन में एसआईआर कराकर चुनाव आयोग भाजपा के लिए पिच तैयार करना चाहता है। कहा कि प्रदेश में लगातार बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं यह चिंता का विषय है। जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान ने की। कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। जनसंवाद में सुभाष गांधी, राकेश भाटी, नितिन भटनागर, शकील अहमद, मौ. फाजिल, प्रशांत बाल्मिकी, शकील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें