फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद डॉ. महेश शर्मा को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ. महेश शर्मा को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे
विज्ञापन

गुलावठी। क्षेत्र के गांव औलेढ़ा में प्रचार करने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सांसद को काले झंडे दिखाए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को सांसद डा. महेश शर्मा पार्टी के प्रचार के लिए गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद ने गांव को गोद लिया हुआ है, लेकिन गांव में विकास कार्य नहीं कराए गए। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सांसद के समक्ष कई बार ग्रामीणों ने अपनी समस्या भी रखी, लेकिन इस पर भी सांसद की ओर से आश्वासन देने के अलावा अन्य कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें